

स्कूल में ही मिलेगा माइग्रेशन सर्टिफिकेट
2014 में पास आउट होने वाले जमा दो के विद्यार्थियों को इस नई व्यवस्था का लाभ मिलेगा। 2014 में पास आउट होने वाले जमा दो के विद्यार्थियों को इस बार माइग्रेशन सर्टिफिकेट संबंधित स्कूलों में ही मिलेंगे।
उन्हें बोर्ड के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और अपने स्कूल जाकर ये प्रमाण पत्र मिल जाएगा।
एचपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर

स्कूलों को भेजे माइग्रेशन सर्टिफिकेट
जमा दो के बाद जो विद्यार्थी हिमाचल से बाहर अपनी आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें इस नई व्यवस्था का सबसे अधिक फायदा मिलेगा।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन बलवीर तेगटा का कहना है कि इस बार जमा दो के विद्यार्थियों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट मूल प्रमाणपत्र के साथ ही संबंधित स्कूलों को भेज दिए गए हैं।
एचपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर

हजारों छात्रों को होगा फायदा
इससे पहले माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए विद्यार्थियों को अपने स्कूल से स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट लेना पड़ता था। इसके बाद विद्यार्थी को शिक्षा बोर्ड में आकर माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करना पड़ता था।
इसमें विद्यार्थी का समय बर्बाद होने के साथ ही उसे आर्थिक नुकसान भी होता था। ऐसे में बाहरी राज्यों में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को काफी दिक्कतें पेश आती थीं।
