
ऊना। थाना सदर ऊना के अंतर्गत बसाल इलाके में एक व्यक्ति ने एक युवती पर ब्लेड से हमला कर उसे जख्मी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमीन के विवाद को लेकर यह वारदात हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ऊना जिले में जमीन के विवाद के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार नरेश कु मार निवासी लोअर बसाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि शनिवार को दोपहर के समय वह अपने खेतों में घास काटने गए थे। जमीन के विवाद के कारण पंकज निवासी लोअर बसाल, पंकज की माता और बहन भी वहां आ पहुंचे। उन्होंने खेतों में ही नरेश की धुनाई कर डाली। नरेश ने आरोप लगाया है कि पंकज की बहन ने इस बीच उसके ऊपर ब्लेड से हमला कर डाला, जिससे इसे काफी चोटेें आई हैं। नरेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने नरेश की ओर से दायर शिकायत पत्र के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 323, 324 और 34 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच का जिम्मा हेड कांस्टेबल रविंद्र को सौंपा गया है। एसपी अनुपम शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।
