
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के अंबोटा में अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रहे दो राहगीरों को टक्कर दे मारी। शुक्रवार सुबह पेश आए दर्दनाक हादसे में एक की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे घायलावस्था में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। जबकि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े पांच अंबोटा निवासी नरेश ठाकुर एवं विपन कुमार रोजाना की तरह सैर कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने विपरीत दिशा में आकर पीछे से दोनों को जोरदार टक्कर दे मारी। इससे नरेश ठाकुर (50) की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि विपन गंभीर रूप से घायल हो गए। विपन को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाजुक हाल में उसे जालंधर रेफर कर दिया है। कार सवार मौके से फरार हैं। इऽकी धरपकड़ को पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
उधर, डीएसपी अंब सागर चंद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है।
