

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
प्रदेश के ऊना जिले में एक बार फिर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक देवर पर आरोप है कि उसने अपनी भाभी के साथ बलात्कार किया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
आरोपी पीडि़त महिला का देवर बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर दोनों का मेडिकल करवाया है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
रास्ते में रोक दी भाभी, कर दिया रेप

पुलिस के अनुसार पीडि़त महिला के बताया कि 23 जून की शाम को वह अपने घर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी देवर ने उसे सुनसान जगह पर अकेला पाकर उसके साथ दुराचार किया। घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकियां भी दीं।
उसने किसी से भी इस बारे में बात नहीं की। लेकिन बुधवार को हिम्मत जुटाकर पूरी घटना अपने पति को बता दी। इसके बाद पुलिस के पास जाकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी अंब सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि धारा 376 एवं 506 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
