चूड़ामणि और राजेश को बनाया मुख्य सलाहकार

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग एसोसिएशन कुल्लू के जोन कार्य निरीक्षक संघ की कार्यकारिणी की बैठक कुल्लू में आयोजित की गई। अध्यक्षता संघ अध्यक्ष तेजा सिंह रायल ने की। इस दौरान संघ ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें रतन सिंह ठाकुर तथा जोगिंद्र दास महंत को संयुक्त सचिव बनाया गया है। लोत राम और खेबा राम को कार्यालय सचिव का पदभार दिया गया है। राहुल राणा को संघ का प्रेस सचिव बनाया गया है। चूड़ामणि शर्मा और राजेश कुमार को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। दलीप सिंह तथा राजेंद्र कुमार को सलाहकार, जबकि परस राम ठाकुर कानूनी सलाहकार चुने गए हैं। काशी राम, कुंदन लाल, ओम प्रकाश, निरत सिंह, रोशन लाल, मीना देवी, पन्ना लाल, भीमी राम और वीर सिंह कार्यकारिणी सदस्य होंगे।

Related posts