
बड़सर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत झंझयाणी में फर्जी वसीयत बनाने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता उर्मिला देवी निवासी झंझयाणी ने बताया कि पति की मौत हो चुकी है। पति का भाई सुरेश कुमार लगभग 20 वर्षों से घर नहीं आया। उसके ससुर बांका राम ने उसकी और दोनों बेटों के नाम वसीयत करवा दी। उर्मिला देवी ने आरोप लगाया कि सुरेश कुमार पुत्र बांका राम ने धोखे से एक और फर्जी वसीयत तैयार कर ली। इसके बाद ससुर की मृत्यु हो गई। पटवारी के पास वसीयत का इंतकाल करवाने के लिए गई तो इस बात का खुलासा हुआ। आरोपी सुरेश कुमार ने फर्जी वसीयत पेश की। शिकायतकर्ता ने संजीव कुमार निवासी झंझयाणी, यतिंद्र कुमार, राजेश कुमार व आशीष कुमार पर फर्जी वसीयत बनाने में सहयोग करने का आरोप जड़ा है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बड़सर शशिपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
