खाई में गिरी बोलेरो, महिला की मौत

हमीरपुर

accident case at humirpur, one died

हमीरपुर के साथ लगते बिझड़ी के पास सोमवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। हादसे में चार अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। इन्हें स्‍थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार जम्मू के रहने वाले ये लोग बिझड़ी के पास बने श्रीरामशरणम आश्रम के लिए आए हुए थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे सभी गाड़ी में वापस लौटने की तैयारी कर रहे थे।

चालक बोलेरो गाड़ी को सड़क पर खड़ी कर सामान लेने चला गया। इसी बीच यह गाड़ी अचानक ढलान पर बैक चलने लगी। उस समय इसमें पांच महिलाएं बैठी थी।

देखते ही देखते यह गाड़ी करीब 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी। स्‍थानीय लोगों ने इसकी पुलिस को सूचना दी और खुद खाई से महिलाओं को बाहर निकाला।

महिला ने मौके पर ही तोड़ा दम

इनमें एक महिला शकुंतला देवी उर्फ गुड्डू देवी की मौके पर ही मौत हो गई। यह जम्मू के कठुआ इलाके की रहने वाली थी। वहीं, बाकी चार महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

इन्हें स्‍थानीय अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts