
साेलन

2100 करोड़ का जुर्माना
परवाणु में ईआईयू टीम की बैठक में आदेश्ा जारी हुए। एईटीसी ईआईयू शिमला जीडी ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले कंपनी पर 1700 करोड़ का टैक्स और जुर्माना लगाने की तैयारी थी। मगर शुक्रवार को जांच में अनियमितताएं अधिक निकली।
कंपनी पर 1000 करोड़ टैक्स और 1100 करोड़ जुर्माना लगाया गया है। उद्योग संचालक राकेश शर्मा ने कहा कि अभी तक उन्हेें कोई आदेश नहीं मिले हैं। यह कंपनी रिफाइंड एलाय बनाती है। इसका इस्तेमाल एयरक्राफ्ट से लेकर हैवी मशीनरी और वाहनों में होता है।

केस में सबसे बड़ा खुलासा
यह फार्म उस प्रदेश का आबकारी एवं कराधान विभाग इश्यू करता है, जहां माल ट्रांसफर होना होता है। इस फार्म के साथ संलग्न होने से हिमाचल से स्टाक ट्रांसफर का पर कोई टैक्स नहीं लगता।
चार साल पहले लगा है उद्योग
यूनिट पावंटा साहिब में वर्ष 2009- 10 में करीब 300 बीघा में लगा। मार्च 2014 में आबकारी तथा कराधान विभाग की टीम ने उद्योग में छानबीन शुरू की। इंस्पेक्शन के दौरान रिकार्ड कब्जे में लिए। करीब तीन माह तक यह जांच चली।
