ऐन वक्त पर खाद गायब

तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा में खाद नहीं मिल रही है। इससे 42 पंचायतों में किसानों की मक्की की फसल पर संकट पैदा हो गया है। मक्की की फसल को खाद देने का यह उपयुक्त समय है, लेकिन हिमफैड की ओर से क्षेत्र की 42 पंचायतों के लिए खाद की सप्लाई नहीं की गई है। इससे किसान टेंशन में आ गए हैं। किसान किशू राम, सूरत सिंह, रूप लाल, संजय कुमार, नरेश, राकेश कुमार, विपन, दिनेश, ज्ञान चंद, विजय कुमार, प्रदीप, अशोक तथा सुरेंद्र ने बताया कि वे रोज डिपो के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल रही है। मक्की की फसल तैयार हो चुकी है और खाद देने का समय हो गया है।
समय पर खाद नहीं मिली तो फसल को नुकसान होगा। गत वर्ष भी क्षेत्र में समय पर खाद की सप्लाई नहीं पहुंची थी। इस कारण किसानों को करीब 50 किलोमीटर दूर मंजीर या चंबा से खाद खरीदनी पड़ी थी। उन्होंने बताया कि इस बार भी अभी तक क्षेत्र में खाद की सप्लाई नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने हिमफैै ड से क्षेत्र में खाद की सप्लाई देने की मांग की है। हिमफै ड के इंचार्ज प्रहलाद ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा गया है, जैसे ही सप्लाई पहुंचती है किसानों को खाद मुहैया करवा दी जाएगी।

Related posts