
पतलीकूहल। भारतीय जनता पार्टी मनाली मंडल की बिशेष बैठक शिव मंदिर पतलीकूहल स्थित सामुदायिक भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता मनाली मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद राणा ने की। मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोविंद ठाकुर बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान सदस्यों ने थलौट हादसे का शिकार हुए हैदराबाद के 24 छात्रों समेत भाजपा कार्यकर्ता कटराईं निवासी भारती उपाध्याय, कन्याल के नाथू राम, बराणी रा ग्रां के सोहन लाल, पनगां की सेवती देवी व छाकी की लुग देई की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित जनसमर्थन देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों का आभार जताया। बैठक में पार्टी युवा महामंत्री अखिलेश कपूर ने कहा कि मंडी लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद राम स्वरूप शर्मा मनाली विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सांसद 30 जून को प्रात: 10 बजे पंचायत घर बाशिंग, 12 बजे फ ोजल स्थित मां ज्वाला मंदिर में, दो बजे दोपहर मंदिर मैदान प्रीणी में, 5 बजे चचोगी नग्गर व 7 बजे रायसन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर महामंत्री दुर्गा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जनजाति मोर्चा राजेंद्र बोध, दलीप सिंह तथा समिति सदस्य कटराईं पंचायत, कार्यालय प्रभारी लोत राम, अनोख राम महंत, अनिल सूद, सुरेश कुमार, निहाल भल्ला, कालू राम, नवीन नेगी, गोवर्धन, ठाकुर दास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वालंटियरों को न्यायालय संबंधी जानकारी दी
कुल्लू। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण कुल्लू एवं (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) पुरेंद्र वैद्य की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें करीब 146 पंचायतों के विभिन्न वालंटियरों के द्वारा किए गए वर्ष भर के कार्यों की समीक्षा की गई। इस मौके पर अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश पीएस कं वर और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विरेंद्र ठाकुर मौजूद रहे। उन्होंने न्यायालय के विभिन्न पहलुओं के बारे में वालंटियरों को जानकारी दी। बैठक के दौरान अध्यक्ष पुरेंद्र्र वैद्य ने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दस वालंटियरों के नामों को राज्य विधिक सेवाएं को भेजने की सिफारिश की। सुरेश ठाकुर अधीक्षक ग्रेड-1 जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि वालंटियरों को न्यायालय संबंधित जानकारी दी गई।
