
बिलासपुर। जिला यातायात पुलिस ने एक बार फिर बाहरी राज्यों के वीआईपी पर शिकंजा कसा है। लाल, नीली बत्ती का प्रयोग नहीं करने की अनुमति होने के बावजूद भी पंजाब, हरियाणा के वीआईपीए नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। जिला यातायात पुलिस की नजर से बच पाना उनके लिए मुश्किल हो गया है। इन गाड़ियों में अधिकतर बाबू, ड्राइवर या फिर इन वीआईपी के साहबजादे बैठे होते हैं।
जिला यातायात पुलिस ने शुक्रवार को भी नियमों की अवहेलना कर रहे वाहन चालकों पर भी शिकंजा कसा है। पुलिस हरियाणा, पंजाब राज्य की चार वीआईपी गाड़ियों से बत्तियां उतारी। तीन वीआईपी गाड़ियों में नीली बत्ती और एक गाड़ी पर लाल बत्ती लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि इन लाल बत्ती की गाड़ी में कुछ युवक बैठे थे। इसके अलावा भी पुलिस ने तीन और चालान किए हैं। सात वाहनों के चालान कर सात हजार रुपये जुर्माना राशि वसूल की गई है। जिला यातायात पुलिस अधिकारी नंदलाल कटारिया ने बताया कि नियमों की अवहेलना कर रहे सात वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। इन वाहनों से सात हजार रुपये जुर्माना राशि वसूल की गई है। नियमों की अवहेलना कभी सहन नहीं की जाएगी।
