मिड-डे मील वर्कर यूनियन का तीन को धरना

कुल्लू। मिड-डे मील वर्कर यूनियन सीटू की जिला क मेटी ने शहीद अशोक भवन में बैठक का आयोजन किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष करुणा ठाकुर ने की। इस दौरान कमेटी ने निर्णय लिया कि मिड-डे वर्कर्स ने तीन जुलाई को देश भर में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। जिले में भी 11 बजे धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें सभी सदस्य बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। जिला अध्यक्ष करुणा ठाकुर ने कहा कि कई स्कूलों से शिकायतें आ रही हैं कि मिड-डे मील वर्कर्स से जबरदस्ती खाना बनाने के लिए अपने घर से लकड़ी लाने के लिए कहा जा रहा है। बदले में सौ से 120 रुपये दिए जा रहे हैं, जबकि ईंधन की आपूर्ति करना वर्कर्स का काम नहीं है। यह काम स्कूल प्रबंधन और अध्यापक वर्ग का है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मिड डे मील वर्कर्स पर दबाव न डाला जाए और बिना वजह उनका शोषण बंद करें अन्यथा यूनियन मजबूरन किसी भी कार्रवाई तक जाने के लिए बाध्य होगी। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष कांता महंत ने सभी वर्कर्स से अपील करते हुए कहा है कि तीन जुलाई को होने वाले धरना प्रदर्शन के दिन सभी कार्यकर्ता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक में कोषाध्यक्ष अनुपमा, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा देवी, श्यामा शर्मा, जिला उप सचिव कर्म चंद, नीरत राम, जिला कमेटी सदस्य टशी, गोपाल, छज्जे राम और किरण आदि मौजूद रहे।

Related posts