केवीएस के छात्रों ने बांधा खूब समां

कुल्लू। सूत्रधार कला संगम की ओर से 37वें वर्षगांठ उत्सव में कुल्लू वैली स्कूल के छात्र विभिन्न प्रतियोगिताआें में भाग ले रहे हैं। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्र समूह गान, फिल्मी गीत, पहाड़ी गीत, लघुनाटिका, मूक अभिनय, फैंसी ड्रेस (परिधान प्रदर्शन), ग्रुप डांस, पेंटिंग, फोक डांस, भंगड़ा तथा विभिन्न वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति में भाग ले रहे हैं। बारहवीं की छात्रा अदिति कपूर ने फिल्मी गीत, जबकि श्रेया ने पहाड़ी गीत प्रस्तुत किया। लघुनाटिका का शीर्षक है ‘दामिनी’ जिसमें नारी के अदम्य साहस का परिचय दिया गया है। इसमें कुल बारह विद्यार्थी अभिनय कर रहे हैं। ग्रुप डांस में दक्षिण भारत की नृत्य शैली दिखाई गई है। मूक अभिनय में मोबाइल फोन के गलत समय पर प्रयोग करने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो जाने का संदेश छात्रों ने दिया है। कुल्लू वैली स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव भारद्वाज के अनुसार इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने से बच्चों को मंच पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। इसके साथ ही उनका बौद्धिक तथा मानसिक विकास भी होता है।

Related posts