खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का कलेंडर जारी

कुल्लू। देव सदन में जिला स्कूली एवं क्रीड़ा संगठन की बैठक में वर्ष-2014 में होने वाली खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता उच्च शिक्षा उपनिदेशक जगदीश ने की।
बैठक में जिला के सभी प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक, डीपीई और पीईटी समेत करीब 230 अध्यापक मौजूद रहे। बैठक में जिसमें जोनल स्तर की छात्राओं की प्रतियोगिता 24 से 26 जून, छात्राओं की 15 से 17 जुलाई जिला स्तरीय, छात्रों की 2 से 4 सितंबर दलाश में, छात्राओं की जिला स्तरीय 20 से 22 अगस्त नग्गर में, मेजर एवं एथलेटिक्स छात्र और छात्राओं की 18 से 22 सितंबर तक ढालपुर और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं सीसे स्कूल सैंज में 28 अक्तूबर 1 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। जोनल स्तर की प्रतियोगिताएं जोन की पाठशालाओं में जिसमें निरमंड खंड की अरसू तथा देऊगी, आनी खंड की कंगश तथा आनी में, बंजार खंड की जीभी तथा बठाहड़ में। कुल्लू के जरी तथा भुंतर तथा मनाली जोन की हरिपुर तथा गोशाल स्कूल में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर उप निदेशक ने सभी विद्यालयों के प्रमुख से प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में वरिष्ठ उप प्रधान घनश्याम कपूर, एडीपीओ उच्च शिक्षा व संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts