
रामपुर बुशहर। उप मंडल के तहत आने वाले एनएच-22 बैहरा खड्ड से लेकर नोगली तक सड़क जल्द ही दुरुस्त होगी। इसके मरम्मत कार्य के लिए 23.29 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस कार्य में एनएच को चौड़ा करने का कार्य किया जाएगा। वहीं टायरिंग भी की जाएगी। यह कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। भूतल परिवहन मंत्रालय भारत सरकार ने उक्त बजट का प्रावधान किया है।
उल्लेखनीय है कि एनएच-22 में बैहरा खड्ड से नोगली तक कई जगह पर एनएच में गड्ढे पड़े हुए हैं। वहीं कई स्थानों पर सड़क संकरी है। जो एनएच के मानकों पूरे नहीं कर पा रही है। इस बारे में रामपुर से प्रपोजल तैयार कर भूतल परिवहन मंत्रालय को भेजा गया था। जिसको मंजूरी देते हुए मंत्रालय की ओर से 23.29 करोड़ की राशि इस कार्य के लिए मंजूरी की गई। उक्त मार्ग की खस्ताहाल और दयनीय स्थिति के कारण यहां गई सड़क हादसे भी हो चुके हैं।
वहीं इस संबंध में बारे में एनएच के अधिशाषी अभियंता पासंग नेगी ने बताया कि एनएच-22 के सुधार के लिए बैहरा खड्ड से लेकर नोगली तक उक्त राशि खर्च की जाएगी। इस दौरान जहां सड़क को चौड़ा किया जाएगा। वहीं टायरिंग और मैटलिंग करने का कार्य भी किया लाएगा। इस कार्य को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। बजट की मंजूरी मिल चुकी है। कार्य के लिए टेंडर लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
