लोनिवि को भेजा कारण बताओ नोटिस

कुल्लू। ब्यास नदी की धारा पर कूड़ा-कचरा फेंकने को लकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। डीसी कुल्लू ने इस संदर्भ में लोनिवि कुल्लू को कारण बताओ नोटिस भेजकर दो दिन के भीतर जवाब मांगा है। डीसी राकेश कंवर ने कहा कि दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा जुर्माना भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्यास नदी में इस तरह खुले में कूड़ा-कचरा फेंकना उचित नहीं है। लोनिवि ने यहां ढालपुर मैदान में हुई रैली से निकले कूड़े-कचरे का ट्रक भर कर उसे ब्यास नदी में फेंका दिया था। ब्यास में गंदगी को लेकर पहले ही नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल गंभीर है। बावजूद इसके दिनदिहाड़े ब्यास की धारा पर कूड़े-कचरे के भरे ट्रकों को बेरोकटोक फेंका जा रहा है। इसको लेकर पर्यावरण प्रेमियों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। जिला ज्ञान विज्ञान समिति के अध्यक्ष दौलत भारती का कहना है कि एक ओर शहर की गंदगी व्यास में फेंकी जा रही है, तो दूसरी और लोनिवि कूड़े कचरे को नदी में फेंककर इसे प्रदूषित कर रहा है।

Related posts