
नाहन (सिरमौर)। बुधवार सुबह जब आपके हाथ में अखबार होगा। ठीक उसी दौरान सिरमौर जिले के 530 मतदान केंद्रों में वोटिंग शुरू हो रही होगी। 16वीं लोकसभा के लिए सिरमौर जिले से 32,9,055 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उपायुक्त विकास लाबरू ने बताया कि मतदान सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए 3200 अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। 112 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। पांचों विधानसभा में 11 मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अधिक से अधिक संख्या में आकर वोट डालें।
बाक्स…
जिले में कुल मतदाता-32,9,055
पुरुष वोटरों की संख्या-17,4,689
महिला वोटरों की संख्या-15,4,366
1-पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता-65,006
(पुरुष वोटर :33,885 एवं महिला वोटर :31,121)
2-नाहन निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता-70,934
(पुरुष वोटर : 36,899 एवं महिला वोटर:34,035)
3-श्री रेणुकाजी विस क्षेत्र में कुल मतदाता-60,921
(पुरुष वोटर : 31,825 एवं महिला वोटर : 29,096)
4-पांवटा विस क्षेत्र में कुल मतदाता-70,559
(पुरुष वोटर :37,885 एवं महिला वोटर:32,674)
5-शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता-61,635
(पुरुष वोटर: 34,195 एवं महिला वोटर:27,440)
——–
जिले में पोलिंग बूथों की संख्या-530
सामान्य बूथों की संख्या-406
संवेदनशील-84, अति संवेदनशील-40,क्रिटिकल-5
—-
उत्तराखंड-हरियाणा की सीमाओं पर 11 क्षेत्र सील
जिले के सभी बूथों में 490 पुलिस एवं 530 गृहरक्षक तैनात
इसके अतिरिक्त4 कंपनियां अर्द्धसैनिक भी तैनात किया गया
—-
मतदान जरूर करें
‘‘जिलेभर के मतदाताओं से अपील है कि वह घर से निकलकर जरूर मतदान करें। अधिक से अधिक मतदान मजबूत लोकतंत्र की जीत होगी। मतदाता सभी कार्य छोड़कर सबसे पहले मतदान करें। ’’
-विकास लाबरू,उपायुक्त सिरमौर
सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए
‘‘जिले में मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिले में 1020 पुलिस एवं होमगार्ड जवानों के अलावा 4 कंपनियां अर्द्धसैनिक बलाें की तैनात की गई है। जिले के 11 सीमावर्ती इलाकों को सील कर दिया गया है। पुलिस की सुरक्षा पर पैनी नजर है।’’
-सुमेधा द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक सिरमौर,
