
शिमला

परिवार सहित नेगी ने डाला अपना वोट
चुनाव आयोग की ओर से भी 97 साल के श्याम सरन नेगी को पलकों पर बिठाने के पूरे प्रबंधन किए गए थे। हालांकि, उनके एक बेटे और परिवार के कुछ लोगों ने शुद्धारंग पोलिंग बूथ पर वोट डाले हैं।
नेगी और उनका परिवार मतदान के बाद काफी खुश दिखा। पोलिंग बूथ पर नेगी का स्वागत पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर किया गया।

रेट कारपेट पर फूलों से नेगी का स्वागत
जिला चुनाव अधिकारी डीडी शर्मा ने पोलिंग बूथ पर श्याम शरण नेगी का स्वागत किया। इन्होंने फूल देकर नेगी के उत्साह की सराहना की। इस बूथ को निर्वाचन विभाग की ओर से मॉडल बूथ बनाया गया है।
पोलिंग बूथ पर नेगी की पूरी वीडियोग्राफी की गई है। इस दौरान नेगी ने प्रदेश और देश के सभी नौजवानों से बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील भी की।
नेगी में कायम है आज भी वही जज्बा
श्याम सरन नेगी देश के हर मतदाता को वोट डालने के लिए कई संदेश भी जारी कर चुके हैं। उनमें आज भी वोट डालने का उतना ही जज्बा दिखाई देता है जितना आजादी के समय था।
उनका कहना है कि देश के हर आदमी को अपने इस अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। शिकायत का अधिकार भी उन्हें ही होगा जो मतदान करेगा

विदेशी देखेंगे हिमाचल में लोकतंत्र का उत्सव
मंगलवार को ये प्रतिनिधि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान से मिले थे। इसके बाद आज ये प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया को नजदीक से देखेंगे। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार नाइजीरिया, तंजानिया, अफ्रीकी देशों के तकरीबन 100 प्रतिनिधि भारत में लोकतंत्र के महा उत्सव को देखने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।
इसमें से 23 प्रतिनिधि हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया को करीब से देखेंगे कि किस तरह से ईवीएम की मदद से लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हो रहा है।
