भाजपा-कांग्रेस की साख दांव पर

रोहडू। जुब्बल, कोटखाई और रोहडू विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की साख दांव पर लगी हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल ब्राक्टा स्वयं रोहडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। वहीं जुब्बल और कोटखाई भी रोहडू के साथ लगती विधानसभाएं हैं।
वर्ष 2009 लोकसभा चुनाव में रोहडू से कांग्रेस को 10,064 मतों की लीड मिली थी। लोकसभा चुनाव में कुल 65,662 मतदाताआें में से 41,065 मत पड़े थे। कांग्रेस को 24,689 मत, भाजपा को 14625 तथा अन्य को 1751 मत पड़े थे। हालांकि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल ब्राक्टा 28 हजार के रिकॉर्ड मतों से विजय हासिल कर विधायक बने थे। रोहडू में रिकॉर्ड मतों को कायम रखना कांग्रेस के लिए चुनौती साबित हो रहा है।
वहीं भाजपा भी रोहडू में अपनी साख बचाने की जदोजहद में लगी हुई है। वर्ष 2009 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इस विधानसभा क्षेत्र से 2299 मतों की बढ़त ली थी। लोकसभा चुनाव में कुल 63,377 मतदाताओं में से 41,065 मत पड़े थे। कांग्रेस को 17,977 मत, भाजपा को 20,226 मत तथा अन्य को 1001 मत पड़े। हालांकि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में विधायक रोहित ठाकुर ने पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा को 9095 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया था। अब विधायक रोहित ठाकुर को कांग्रेस की बढ़त कायम रखने की चुनौती होगी। वहीं भाजपा भी क्षेत्र में अपनी खोई हुई साख वापस पाने में जुटी हुई है।

Related posts