भीड़ को देख उड़ी विरोधियों की नीदें : सुंदर

कुल्लू। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की कुल्लू रैली पूरी तरह सफल रही। इस रैली को देखकर विरोधी की नींदें उड़ गई हैं। यह कहना है प्रदेश कांग्रेस महासचिव और रैली के समन्वयक सुंदर ठाकुर का। पत्रकार वार्ता में सुंदर ठाकुर ने कहा कि रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर भाजपाइयों की नींदें उड़ गई हैं। अब वे बौखलाहट में इस रैली को लेकर अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया की कुल्लू रैली की सफलता का श्रेय कुल्लू जिले के पार्टी के हर कार्यकर्ता को जाता है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के स्वागत के लिए कार्यकर्ता पारंपरिक वेशभूषा में आए थे और नाटी डालने के लिए भी एक विशेष गैलरी तैयारी की गई थी। रैली में भारी जन सैलाब उमड़ना इस बात को साबित करता है कि गांधी परिवार का कुल्लू-मनाली से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग कुल्लू में एक भी बड़े नेता को नहीं बुला पाए। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव जेपी नड्डा भी कुल्लू आकर कुछ लोगों के साथ रोड शो कर वापस लौट गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिर्फ कांग्रेस पार्टी की लहर है। इस लहर में कांग्रेस मंडी की सीट के साथ-साथ प्रदेश की चोरों सीटें जीतेंगी। सुंदर ठाकुर ने कहा कि सोनिया की रैली में उमड़ी भीड़ देखकर भाजपाई बौखलाहट में अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं। इस दौरान कुल्लू मंडल अध्यक्ष उत्तम शर्मा, कुल्लू शहरी कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत और मीडिया प्रभारी राजेश शानू भी उपस्थित थे।

Related posts