कस दिया गया सुरक्षा घेरा

ऊना। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला ऊना में सुरक्षा घेरा कस दिया गया है। पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस और होमगार्ड के जवान भी पहरा दे रहे हैं। पंजाब पुलिस भी सुरक्षा के मोर्चे पर ऊना पुलिस को सहयोग दे रही है। सोमवार से सात मई की रात तक पंजाब पुलिस के जवान ऊना जिला की सीमा में पांच किलोमीटर अंदर तक गश्त देंगे।
पंजाब में तीस अप्रैल क ो मतदान हुआ था। ऊना पुलिस ने भी पंजाब के गढ़शंकर, होशियारपुर और नंगल की तरफ पंजाब में पांच किलोमीटर अंदर तक गश्त दी थी। अब हिमाचल में सात मई को मतदान के मद्देनजर पंजाब पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है। सरहदी इलाकों को सील कर दिया गया है। आने जाने वाले हर वाहन पर पैनी नजर रखी जा रही है। हर वाहन की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पंजाब पुलिस का भी सुरक्षा के मोर्चे पर पूरा सहयोग लिया जा रहा है। संदिग्धों पर भी कड़ी निगाह है।

Related posts