एंटी हेलगन का राडार खराब!

रोहडू। ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों के दर्जनों बागवानों ने सोमवार को देवरीघाट पहुंचकर एंटी हेलगन का जायजा लिया। बागवानों ने आरोप लगाया है कि एंटी हेलगन का राडार बीते एक साल के खराब पड़ा हुआ है। एंटी हेल गन का ऑटोमैटिक सिस्टम काम नहीं कर रहा है। एंटी हेलगन को मैनुअल रूप से चलाया जा रहा है। जिसके कारण वक्त पर एंटी हेलगन कार्य नहीं कर रही है। एंटी हेलगन के नाम पर बागवानों को गुमराह किया जा रहा है।
बुशैहर क्षेत्र के बागवान हरीश चौहान, राकेश दुल्टा, राजकुमार, पोपिंद्र चौहान, हरनाम चौहान, चंद्रकांत चौहान, उदेश चौहान, राज दुल्टा, लोकिंद्र रहटोला, दिनेश दुल्टा, राजन काल्टा, डिंपल पांजटा, अमित पांजटा, किशोरी लाल शमेट, बुशहर ग्रोवर एसोसिएशन के अध्यक्ष लोकिंद्र चौहान, भगवान सिंह, जोगिंद्र चौहान, रविंद्र चौहान, रजत भपटा, तिलक राज कैंथला, केहर सिंह शमेट, कलम सिंह शमेट, त्रिलोक चौहान, यशवंत चौहान, सुशील चौहान, पाटिल देव, राम लाल रहटोला, रतन चंद दिस्टा, प्रताप दिस्टा, सन्नी रहटोला, प्रवीण और राबिन शमेट ने बताया कि एंटी हेलगन का राडार बीते एक साल से खराब पड़ा है। जिसका पता देवरीघाट में स्थित एंटी हेलगन का जायजा लेने पर बागवानों को लगा। एंटी हेलगन चलाने के नाम पर अभी तक लोगों को गुमराह किया जा रहा है। ओलावृष्टि की मूवमेंट पकड़ते ही एंटी हेल गन ऑटोमैटिक रूप से चलती है। लेकिन रडार खराब होने पर हेलगन मेनुअली रूप से बेवक्त मनमर्जी से चलाई जा रही है। वहीं इस संबंध में उद्यान विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. नरेश मेहता ने बताया कि एंटी हेल गन मेनुअली रूप से समय पर चलाई जा रही है। एंटी हेलगन को न चलाने के आरोप पूरी तरह से गलत है। देवरीघाट में एंटी हेलगन रविवार को भी समय पर चलाई गई थी। एंटी हेलगन से दोपहर 11.37 बजे से दोपहर 3.26 बजे तक 2156 फायर की गई थी। देवरीघाट एंटी हेलगन परिधि में ओलावृष्टि नहीं हुई है।

Related posts