
चिंतपूर्णी (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में रविवार को 20 हजार श्रद्धालुआें ने शीश नवाया। दिनभर श्रद्धालु मां के दर्शनों के लिए आते रहे। मंदिर न्यास ने श्रद्धालुआें की सुविधा के लिए टेंट आदि की भी व्यवस्था कर रखी है। ताकि श्रद्धालुआें को धूप से राहत मिले। रविवार को देश के विभिन्न भागों से हजारों भक्तों ने मंदिर में हाजिरी भरी। हरियाणा के गुड़गांव से आए रमेश कुमार, धीरज और सुंदर ने बताया कि वे हर साल चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने आते हैं। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश कालोनी क्षेत्र से आए रविंद्र, मीरा, विनय किशोर, संगीता, रमन कुमार, नेहा, अमित भाटिया और नीलम भाटिया ने बताया कि उन्होंने मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर वे चिंतपूर्णी पहुंचे हैं। मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने बताया कि रविवार के दिन करीब 20 हजार श्रद्धालुआें ने मां के दरबार में शीश नवाया। मंदिर के कपाट रात दो बजे ही खोल दिए गए। पेयजल की उचित व्यवस्था की गई थी। दर्शनाें के लिए लंबी कतारें लगीं।
तीक्ष्ण सूद ने भी नवाया शीश
चिंतपूर्णी (ऊना)। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के मुख्य सलाहकार कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने रविवार के दिन छिन्न मस्तिका धाम चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाया। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना भी की। इस अवसर पर उनके साथ सीपीएस सोम प्रकाश, महामंत्री बीजेपी जगतार सिंह सैणी, होशियारपुर के जिलाध्यक्ष शिव सूद भी उपस्थित थे।
