चुनाव आयोग की टीम ने पकड़ा 2.37 लाख कैश

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। चुनाव आयोग के आदेश पर एसएसटी की टीम ने नाके के दौरान एक गाड़ी से दो लाख 37 हजार रुपये कैश पकड़ा है। टीम ने राशि को कब्जे में ले लिया है। वहीं गाड़ी के मालिक को यह बताने के लिए दो दिन का समय दिया है कि पैसा किस काम के लिए लेकर जा रहे थे। उसे पूरे साक्ष्य टीम को बताने होंगे। अगर ऐसा करने में गाड़ी का मालिक असफल रहता है तो राशि सरकारी खाते में जमा कर दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार एसएसटी की टीम ने नायब तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर, आरक्षी रामसेन, रोशन और कैमरा मैन उमेश की टीम ने कुमारसैन के शमबल कैंप में नाका लगा रखा था। इसी दौरान ट्रक संख्या एचपी 72 ए 1242 को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान गाड़ी के मालिक यशपाल राव ऊना निवासी को जांच करने पर पकड़ा गया। गाड़ी रामपुर से शिमला की ओर जा रही थी। जांच के दौरान गाड़ी में यह राशि पकड़ी गई। नायब तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने बताया बताया कि यशपाल राव को 24 घंटे के बीच साक्ष्य पेश करने को कहा गया है। अगर सोमवार तक साक्ष्य पेश नहीं किए गए तो पैसा ट्रेजरी में जमा करवा दिया जाएगा।

Related posts