श्रम विभाग को कमजोर कर रही सरकार

सोलन। सीटू जिला कमेटी की बैठक में प्रस्ताव पारित करके मजदूरों, किसानों एवं आम जनता से भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों को नकारते हुए भाकपा (सीपीईएम) प्रत्याशी को वोट देने की अपील की र्गई। जिला प्रधान ओम दत्त शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी मजदूरों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की आर्थिक व औद्योगिक नीतियों पर चिंता व्यक्त की गई।
बैठक में चिंता व्यक्त की गई कि मजदूरों को स्थायी रोजगार की जगह अब ठेकेदारी के तहत रखा जा रहा है। उन्हें अंशकालीन रोजगार पर निर्भर रहना पड़ रहा है। वहीं मजदूरों से संगठित होने का अधिकार भी छीना जा रहा। सरकारें श्रम कानूनों का पालन करने वाले विभागों को कमजोर कर रही हैं। विभागाें में स्टाफ की भारी कमी चल रही है। इसके अतिरिक्त भ्रष्टाचार व्यापक और विकराल होता जा रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा और अधिकार आम आदमी से दूर होते जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे में तीसरा दल ही विकल्प बचता है। सीटू के प्रत्याशी के पक्ष में वोट करके उन्हें भारी मतों से जिताएं, जिससे महंगाई और अन्य मुद्दों में राहत मिल सके। बैठक में सुभाष जडे़जा, एनडी रनौट, राम पाल, मस्तराम, महेंद्र सिंह, मंगल सैणी, दलजीत सिंह, अमित कुमार, निवेश कुमार, निर्मल कौर, ऊषा शर्मा, लीला वर्मा, ममता वर्मा, सुषमा वर्मा, श्याम शर्मा, अमर चंद गजपति आदि मौजूद रहे।

Related posts