
नाहन (सिरमौर)। जिले के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सात मई को चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विकास लाबरू ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आदेश जारी किए है। जिसमें विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों, पोस्ट ऑफिस, एलआईसी, जवाहर नवोदय विद्यालय के 112 अधिकारियों व कर्मचारियों को माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किया है। उन्हाेेंने बताया कि यह सभी माइक्रा आब्जर्वर सामान्य आब्जर्वर विजय वर्धन के दिशानिर्देश में चुनाव वाले दिन कार्य करेंगे। अधिसूचना के अनुसार उपायुक्त द्वारा पच्छाद के लिए 13, नाहन के लिए 27, श्री रेणुकाजी के लिए 15, पांवटा के लिए 40 तथा शिलाई के लिए 17 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। जिसमेें पच्छाद के लिए सुरेश कुमार, अविनाश चंद्र, डीपी गोयल, रजनीश कुमार, अकुंर पुंडीर, जाकिर हुसैन, सुरेश कुमार, गुलशन चावला, वरुण शर्मा, ईमान वेल, हरप्रीत सिंह, पवन कुमार, सुरजीत सिंह शामिल है।
नाहन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए तोशी तोबड़े, जोगेंद्र मलिक, एके जखमोला, नरेश पराशर, एसएस महेश्वरी, सुरेंद्र प्रसाद, रंजन बालकृष्ण, हंसराज, एसएल अग्रवाल, एके खत्री, आसिफ कुरैशी, शंकर दत्त, एसके पांडे, नितिश कुमार, सुधीर कुमार, सुरेंद्र कुमार, संजय कुमार, बलवंत राम, राहुल, राजेश कुमार, संजीव कुमार, जगदीश कुमार, डीएस रावत, सुनील ठाकुर, डीआर गुनपाल, सुरजीत सिंह, प्रत्युश तिवारी शामिल हैं। श्री रेणुकाजी निर्वाचन क्षेत्र के लिए सावन राम, दिवान चंद, सुरेंद्र, रोहित बंसल, सुमित, राजेश शर्मा, रविंद्र सिंह, परमिंद्र सिंह, विनय शर्मा, अश्वनी गोयल, अजय कुमार, नवीन कुमार, चंद्रेश ठाकुर, गुरमीत सिंह, संजय चौहान को माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। जबकि पांवटा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए जेपी शर्मा, एमके जैन, पंकज कुमार, राजकुमार, रविंद्र कुमार, ओपी गंभीर, सुनील धिंगला, अजीत पाल सिंह, वाईआर सेवल, राजीव गुप्ता, जगजीत सिंह, शक्तिधाजा, वीएन वाहुखंडी, हरिकृष्ण, शहनाज अहमद, अमित कुमार, के सुबुराज, धर्मेंद्र सिंह, अमित दीक्षित, अमर सिंह, नरेश भारद्वाज, लतिफ मोहम्मद, सतनाम सिंह, एमएस पंवार, तेजवीर, प्रदीप शर्मा, अमन भाटिया, विक्रम भास्कर, अमरदास, ऋषि शर्मा, शिवांक शर्मा, रामलाल, हरिओम उपाध्याय, कुलवीर कृष्ण, मनोज कुमार, अमनदीप, भीम सिंह, विक्रम सिंह, दलीप सिंह और हरीश कुमार को माइक्रो आब्जर्वर लगाया गया है।
शिलाई निर्वाचन क्षेत्र के लिए तारा चंद, अनिल कुमार, आरके भंडारी, सुखवीर सिंह, संजीव कुमार, अरविंद गर्ग, पंकज कुमार, करतार सिंह, धर्म सिंह, अरुल कुमार, चंद्रपाल, कुलदीप चंद, मयंक, हेमंत, अशोक सिंह, डी चौबे और विनोद कुमार को माइक्रोआब्जर्बर नियुक्त किया गया है।
