देश को बिकने से बचाएं : मीनाक्षी

ऊना। भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि वकील भी लोगों को भाजपा के पक्ष में करने के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेवारी निभा सकते हैं। वकील लोगों से मिल सकते हैं और उन्हें कई अहम मुद्दों पर जागरूक करके देश को कांग्रेस के हाथों बिकने से बचा सकते हैं। मीनाक्षी होटल नटराज में वकीलों के कार्यक्रम में बोल रहीं थी। उन्होंने कहा कि लोगों को शिकायत रहती है कि पार्टी के पदाधिकारी या कार्यकर्ता हमारे घर चाय पीने नहीं आए, शादी समारोह में नहीं आए और हमारे साथ बात नहीं की। इन बातों का भी वकील ध्यान रखें और लोगों से मिलें। वकील एक जिम्मेदार व्यक्ति होता है और वह जीवन भर जनसेवा करता रहता है। वकील रिटायर नहीं होते और धूप हो या बारिश हो, वह काम करते रहते हैं। चौबीस घंटे सोचते रहते हैं। कई गरीबों के मुफ्त में भी केस लड़कर वकील सामाजिक दायित्व को निभाते हैं। इस मौके पर अधिवक्ता सुनील वर्मा, ओपी वर्मा, खड़ग सिंह, विजय चब्बा, मंगत राम शर्मा, मोहन लाल शर्मा, अभिनव, मीनाक्षी राणा, राजेश चौधरी के अलावा बलवीर बग्गा, हरिओम भनोट, सुमित शर्मा, ममता कश्यप, किरण राणा मौजूद रहे।

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन प्रेम कुमार धूमल की देन है। उन्होंनेे ही यह मसला सबसे पहले संसद में उठाया। फिर अनुराग ने भी उठाया। ऊना तक रेल अनुराग की देन है। शहीदों के फंड की व्यवस्था भी धूमल सरकार ने की थी। धूमल ने सबसे पहले इसके लिए 13 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था।

यह रहे मौजूद
इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, हरिओम भनोट, भाजपा के जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा, ममता कश्यप, संतोष सैणी, किरण राणा, सुरजीत सैणी, नवदीप सैणी, गगन ओहरी, पवन जैतक मौजूद रहे।

Related posts