जल्द बहाल हो जाएगा रोहतांग दर्रा!

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। सीमा सड़क संगठन के पास रोहतांग दर्रे को बहाल करने के लिए बर्फ हटाने का काम सिर्फ चार किलोमीटर शेष रह गया है। लोकसभा चुनाव नजदीक आते देख सीमा सड़क संगठन ने दर्रे कोे चुनाव से पहले बहाल करने का लक्ष्य रखा है। लाहौल के हजारों मतदाता कुल्लू में रोहतांग बहाली क ी राह ताक रहे हैं, जिन्हें लाहौल पहुंचते ही अपने प्रत्याशियों को वोट करना है। मौसम के साथ देते ही रोहतांग दर्रे के आरपार सीमा सड़क संगठन ने कार्य युद्धस्तर पर छेड़ दिया है। रोहतांग टॉप को छूने में दोनों छोर पर काम कर रहे जवानों के पास केवल चार किलोमीटर बर्फ हटाने का काम शेष है। सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों का कहना है कि रोहतांग टॉप के आसपास बर्फ के ढेरों के बीच सड़क बहाल करना मुश्किल है। फिर भी बीआरओ के जवानों ने लक्ष्य रखा है कि लोकसभा चुनाव से पूर्व दर्रे को यातायात के लिए बहाल कर दिया। रोहतांग के खुल जाने से नार्थ पोर्टल में टनल क ा कार्य भी शुरू हो सकेगा। हालांकि, बीआरओ की मानें तो मार्च में हुई बर्फबारी के कारण बीआरओ के रोहतांग बहाली के अभियान को झटका लगा था। सड़क की बहाली को लेकर सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। लाहौल स्पीति के उपायुक्त वीर सिंह ठाकुर ने संगठन के जवानों के कार्य की सराहना की है। सीमा सड़क संगठन 70 आरसीसीके के कमाडिंग ऑफिसर एसके एंथनी ने बताया कि रोहतांग दर्रे के पास चार किलोमीटर में बर्फ हटाने का कार्य शेष रह गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि लोकसभा चुनाव से पहले रोहतांग दर्रा बहाल कर दिया जाएगा।

Related posts