एक्साइज की जीप में शराब का धंधा

अंब (ऊना)। एक्साइज कांट्रेक्ट की जीप में शराब के गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा है। क्षेत्र में रोज शाम के समय जीप में सवार लोग बेखौफ शराब की सप्लाई कर रहे हैं। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो रहा है। शराब माफिया को किसी का डर नहीं है। पुलिस का खौफ इन पर नहीं। उपमंडल के बेहड़ जस्वां, चक और आसपास के इलाक ों में अवैध शराब का गोरखधंधा जोरों पर है। चुनावी माहौल में सुरक्षा घेेरे को भेदकर अवैध तरीके से शराब बेचकर चांदी कूटी जा रही है। कुछ दिनों से एक्साइज कांट्रेक्ट अंकित एक जीप हर रोज शाम के वक्त क्षेत्र में घूम रही है। इस जीप के रुकने कुछ चिन्हित ठिकाने हैं।
जीप में सवार कुछ लोग इन ठिकानों पर इस गाड़ी को खड़ा करके धड़ल्ले से शराब बेच रहे हैं। बेहड़ जस्वां क ी पंचायत प्रधान सुनीता कुमारी ने बताया कि गाड़ी में बैठे लोग जबरन शराब खरीदने के लिए बाध्य करते हैं। राकेश कुमार, महेश कपिला, स्वर्ण कुमार, आशीष का कहना है कि जब विरोध करते हैं तो उन्हें डराया जाता है। प्रधान की मानें तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। अंब थाना प्रभारी प्रोबेशनर डीएसपी कुलविंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस को इस संदर्भ में सूचना मिली है। विभाग के कुछ कर्मचारी चिन्हित जगहों पर नजर रखे हुए हैं। ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा।

Related posts