कुल्लू में लोक कलाकारों ने मचाया धमाल

कुल्लू। बसंतोत्सव 2014 की पहली सांस्कृतिक संध्या लोक कलाकारों के नाम रही। पहली सांस्कृतिक संध्या में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुरेंद्र वैद्य ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुरेंद्र वैद्य ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का आगाज किया।
पहली सांस्कृतिक संध्या में युवा कला संगम गाहर के कलाकारों ने कुल्लवी नाटी प्रस्तुत कर कुल्लवी संस्कृति की छटा प्रस्तुत की। इसके बाद एक के बाद एक लोक कलाकारों ने अपने गीतों से दर्शकों का भरपुर मनोरंजन किया। संध्या में रीता देवी ने घोरो वे जाणा लाडी कोयला, निधि शर्मा ने साउणा रे महीने मंदिर जाणा गीत प्रस्तुत कर खुब वाह वाही लुटी। शीला ठाकुर ने होमे लागा तेरे दांता रा चावा गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का खुब मनोरंजन किया। श्याम चंद अत्री ने रिमझिम सावण झीत प्रस्तुत किया। निधि सिंह ने बोलदी नी बसणा और खूबराम ने हियूया रे लागे पूणे गीत प्रस्तुत कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद अयूब खाना ने लच्छी, लच्छी लोक गलादें और हमारे पहाड़ा रा दिल शिमला गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस मौके पर नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष ऋषभ कालिया, उपाध्यक्ष मनु शर्मा, नगर परिषद के ईओ बीके शर्मा, पार्षद मनीषा सूद, सेवती देवी, अरुण कंबोज, महेंद्र सौंडा, टहल सिंह, कुब्जा देवी, मोह लता, सोहन सिंह, विजय ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Related posts