
ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता कालेज प्राचार्य डॉ. एसके चावला ने की। इस मौके पर उन्होंने छात्रों को मतदान करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि वोट फॉर नेशन के तहत भारत में रहने वाले 18 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के नागरिक को मतदान करने का अधिकार है और हर किसी को मतदान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 7 मई को होने निर्धारित हुए हैं और सभी पात्र उम्मीदवार अपने मत का उचित प्रयोग करें, किसी के बहकावे एवं जोर दबाव में आकर अपना मत गलत प्रत्याशी को देने की बजाय उचित प्रत्याशी को दें। निर्वाचन विभाग के सौजन्य से प्रत्येक शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य जगहों पर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है, जिससे कोई भी पात्र नागरिक मतदान करने से वंचित न रह सकें। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता के पर्चे भी वितरित किए गए एवं संकल्प दिलवाया गया कि सभी छात्र अपनी स्वेच्छा से मतदान करें और मतदान करने जरूर जाएंगे। इस अवसर पर प्रो. पीएस चंदेल, प्रो. वाईपी सैणी, प्रो. सुमिक्षा और प्रदीप सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
