
टाहलीवाल / हरोली / पंजावर। हरोली के भाजयुमो अध्यक्ष फिर से विवादों के घेरे में आ गए हैं। अध्यक्ष पर एक अपंग व्यक्ति के ऊपर हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अध्यक्ष ने शिकायतकर्ता को लात और घूंसों से पीट पीटकर जख्मी कर दिया। यह भी आरोप है कि आरोपी अध्यक्ष ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर हरोली थाना पुलिस ने आरोपी अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायल व्यक्ति का भी पुलिस ने मेडिकल कराया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी अध्यक्ष के खिलाफ भादसं की धारा 341, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार सिंगा निवासी कुलदीप राणा ने आरोप लगाया है कि वह गुरपलाह से दुकान बंद करके घर जा रहा था। कुलदीप कुमार अपंग है। आरोप है कि भाजयुमो हरोली के अध्यक्ष एवं सिंगा के प्रधान जसविंद्र बिंदु ने उस पर हमला कर दिया। बिंदु ने लात घूंसों की बौछार करके कुलदीप को बुरी तरह जख्मी किया। पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने कुलदीप का क्षेत्रीय अस्पताल में मेडिकल कराया है। बिंदु पर मारपीट के आधा दर्जन के करीब मामले दर्ज हैं। हरोली पुलिस थाना के एसएचओ हरजीत सिंह ने जसविंद्र बिंदू के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होेंने कहा कि पूरे प्रकरण की छानबीन की जा रही है।
