
कुल्लू। जिला से 14 छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्र स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 24 से 26 अप्रैल तक हरिद्वार में आयोजित होने वाली इस नेशनल दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यह प्रतिभागी बुधवार को रवाना हुए हैं। 16 वर्ष की कम आयु के ग्रामीण छात्र-छात्राएं कोच नीरत के नेतृत्व में रवाना हुए हैं। जिला युवा एवं सेवाएं खेल अधिकारी संजय शर्मा ने उन्हें रवाना करते हुए कहा कि 14 छात्र-छात्राओं का चयन 11 अप्रैल को जिला स्तर पर आयोजित एथलीट प्रतियोगिता से हुआ है। इसमें सात छात्र और सात छात्राएं राष्ट्र स्तर पर अपना दमखम दिखाएंगी। अंडर-14 और 16 वर्ग की प्रतियोगिताओं में 100, 200, 400 और 600 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा के साथ लॉग जंप होगा। कहा कि अंडर-14 में छात्र वर्ग में लगवैली से वीरेंद्र कुमार, जगतसुख से कन्हैया शर्मा, आशुतोष शर्मा, छात्रा वर्ग से काईस की नेहा भारद्वाज, चंद्र कला तथा अंकिता शामिल हैं। जबकि, अंडर-16 में छात्र वर्ग में कुल्लू से महेश, बंजार से चेतन ठाकुर, कुल्लू से इशू, विवेक शर्मा, छात्रा वर्ग में काईस से रोशनी, अलीती, कुबजा, शिवानी आदि शामिल हैं।
