24 लोगों के चालान कर वसूले 2600 रुपए

भोटा (हमीरपुर)। भोटा बस अड्डा परिसर में धूम्रपान करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने सार्वजनिक जगहों में धूम्रपान करने वालों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। प्रदेश के नंबर वन समाचार पत्र ‘अमर उजाला’ में खबर छपते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस द्वारा भोटा में मात्र तीन दिनों में 24 लोगों के चालान किए गए हैं तथा 2600 रुपए की राशि वसूल पाई गई है। एसआई अशोक कुमार ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। तथा नियमों की अवहेलना करते हुए पाए जाने पर चालान किया जाएगा।

Related posts