ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

अंब (ऊना)। उपमंडल में एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक अठवां निवासी शबनम की शादी 2012 में पंजोआ निवासी नजीर खान के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे तंग करने लगे। शबनम का कहना है कि उसके माता पिता ने अपने हैसियत के अनुसार उसकी शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ महीनों के बाद ससुराल के पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने न्यायालय में शिकायत की। शिकायत के बाद न्यायालय ने पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश सुनाए। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी प्रोबेशनर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related posts