
ऊना। प्रदेश शिक्षा विभाग ने हाल ही में प्रोमोट हुई पीजीटी की एक बैठक ऊना के एक निजी होटल हुई। इसमें करीब 20 अध्यापकों ने भाग लिया। बैठक में फैसला लिया गया कि पीजीटी के हकों की लड़ाई लड़ने के लिए पीजीटी यूनियन गठित करने का समय आ गया है। बैठक में सर्वसम्मति से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई के पीजीटी राजेंद्र चौधरी को प्रदेश संयोजक के रूप में एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बौल संजीव ठाकुर को समन्वयक के रूप में कार्य करने के लिए चयनित किया गया।
इस दौरान राजेंद्र चौधरी की अगुवाई में पूरे प्रदेश में पीजीटी यूनियन के गठन के लिए कार्य को आगे बढ़ाने तथा अन्य मुद्दों पर विचार करने के लिए एक बैठक रखी है। इसमें मुख्य रूप से पीजीटी की ग्रेड पे 5000 रुपये से 5400 रुपये तथा अन्य कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश संयोजक राजेंद्र चौधरी ने सभी पीजीटी से अपील की कि 27 अप्रैल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ऊना में प्राप्त 11 बजे पहुंच कर समस्याएं साझी करें और यूनियन के गठन में अपना योगदान दे।
