
शिमला

दो युवकों ने की थी छेड़छाड़
यही डर उसके मन में घर गया कि युवक कहीं भी उससे साथ ऐसा कर सकते हैं। उसने स्कूल जाना छोड़ दिया।
हिमाचल बाल अधिकार संरक्षण आयोग में यह सनसनीखेज शिकायत आई है। आरोप है कि पड़ोस के दो युवकों ने शौच के लिए जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी का प्रयास किया।
उसके बाद छात्रा के मन में डर बैठ चुका है कि पड़ोसी युवक उसके साथ कभी भी और कहीं भी बुरा व्यवहार कर सकते हैं। खौफ में जी रही छात्रा अब घर से बाहर निकलने से भी कतरा रही है।

2008 से युवकों के साथ चल रहा झगड़ा
इस मामले में आयोग ने कार्रवाई करते हुए 10 अप्रैल आरोपियों को कोर्ट में पेश होने का कहा था, लेकिन दोनों ही आरोपी युवक कोर्ट में पेश नहीं हुए।
आयोग की सदस्य सचिव मधुबाला का कहना है कि दोनों परिवारों (पड़ोसियों) के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं।
दहशत के माहौल के डर से छात्रा ने स्कूल जाने से इनकार कर दिया हैं। छेड़खानी की बात सुनवाई के दौरान ही पुष्ट होगी।
पिछले दिनों लगी कोर्ट में आरोपी युवक पेश नहीं हुए। उन्हें फिर से समन जारी किए जाएंगे।
