जुब्बल कोटखाई हो रहा है विकास : रोहित

कोटखाई (शिमला)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कोटखाई दौरे की तैयारियों को लेकर सोमवार को जुब्बल कोटखाई कांग्रेस ने बैठक की। इसमें सीपीएस रोहित ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस मौके पर रोहित ठाकुर ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में जुब्बल कोटखाई क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी हुई। जुब्बल कोटखाई में विकास के नाम पर एक पत्थर भी नहीं लगा है। क्षेत्र का विकास कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस ने जुब्बल कोटखाई में सभी रुके हुए विकास कार्य तेजी से शुरू किए हैं। क्षेत्र में जमकर विकास कार्य हो रहे हैं। जुब्बल कोटखाई में सड़कों की मरम्मत के लिए सात करोड़ रुपये दिए गए हैं। छह सड़कें नाबार्ड के तहत डाली गई हैं। हाटकोटी-शिमला सड़क भी ढाई साल के अंदर बनकर तैयार हो जाएगी। सड़क के लिए 321 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। इसमेें से 62 करोड़ रुपये की राशि चाइनीज कंपनी को देनी है। जुब्बल कोटखाई के लिए तीन सीए स्टोर भी स्वीकृत करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कोटखाई आकर विभिन्न स्थानों पर सभाएं करेंगे तथा कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल ब्राक्टा के लिए प्रचार करेंगे। बैठक में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोती लाल देरटा, जिला उपाध्यक्ष गुमान सिंह, प्रमोद ओमटा, जोगिंद्र सावंत, युवा अध्यक्ष विक्रम कंवर, पंचायत समिति उपाध्यक्ष संधीरा रांटा, देवेंद्र नेगी, मस्त राम चौहान, राकेश चौहान, प्रताप चौहान, रमेश सावंत व लायक राम औस्टा सहित कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

Related posts