परियोजना विस्थापितों की समस्याओं पर चरचा

रामपुर बुशहर। विस्थापित कल्याण समिति की बैठक रविवार को झाकड़ी में हुई। बैठक में नाथपा झाकड़ी बिजली परियोजना के लगभग 400 विस्थापित और प्रभावित लोगों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता विस्थापित कल्याण समिति के अध्यक्ष विशाल मेहता ने की। मौसम खराब होने के बाद भी बैठक में विस्थापितों और प्रभावितों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
बैठक में विस्थापितों और प्रभावितों को पेश आ रही समस्याओं पर विस्तार से चरचा की गई। अनशन पर बैठे विस्थापितों को दो माह हो गए हैं, लेकिन उनकी बात सुनने के लिए कोई भी तैयार नहीं है। न ही परियोजना प्रबंधन और न ही प्रशासन और सरकार की ओर से कोई उनकी बात को नहीं सुन रहा है, जबकि परियोजना निर्माण के दौरान यह लोग अपना सबकुछ खो चुके हैं।
रविवार को खराब मौसम के बाद भी जिला किन्नौर के नाथपा, पलिंगी, गरांदे, चौरा, निगुलसारी, सकी, चारंग और जिला शिमला के तहसील रामपुर के बधाल, धराली, त्यावल, बठारा, कोटला, कोशगर, रतनपुर, सरपारा, सुग्गा, बडारी, गसो और झाकड़ी के लगभग 400 विस्थापितों एवं प्रभावितों ने भाग लिया। बैठक में यह निर्णय लिया है कि सभी विस्थापित गांव से पांच-पांच सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलेगा। वहीं रविवार को 59 वें दिन सतीश नेगी, हेम राज ठाकुर, मान चंद ठाकुर और संजीव नेगी अनशन पर बैठे है।
…बाक्स…
…क्या प्रभावितों की मांगें
-प्रत्येक विस्थापित परिवार को स्थायी रोजगार
-कुल उत्पादन का 1 फीसदी भाग नकद दिया जाए
-विस्थापितों को जमीन का मालिकाना हक दिया जाए
-परियोजना में जिनके मकान गए है उन्हें मकान के बदले मकान दिए जाए
-ग्राम पंचायत झाकड़ी को रामपुर परियोजना की प्रभावित पंचायतों में शामिल किया जाए

Related posts