
मंडी। वल्लभ महाविद्यालय मंडी में छात्रों को हर सूचना और कॉलेज प्रशासन के जरूरी दिशा निर्देश अब इलेक्ट्रिक ल नोटिस बोर्ड पर डिस्प्ले होकर मिलेंगे। कॉलेज प्रशासन ने भवन की प्रशासनिक बिल्डिंग पर इलेक्ट्रिकल सूचना बोर्ड स्थापित किया है। अब छात्राें को कॉलेज से जुड़ी सभी सूचनाएं अन्य नोटिस बोर्डों के साथ इलेक्ट्रिकल नोटिस बोर्ड पर भी मिलेगी। कॉलेज प्रशासन ने छात्राें की सुविधाओं को लेकर कॉलेज में करीब एक लाख की राशि खर्च कर इलेक्ट्रिकल नोटिस बोर्ड स्थापित किया है।
राजकीय वल्लभ कॉलेज मंडी जिले का सबसे बड़ा कॉलेज है। मौजूदा समय में हजाराें छात्र कॉलेज मेें शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इससे पहले छात्रों को कालेज से संबंधित सभी सूचनाएं आम नोटिस बोर्ड पर ही उपलब्ध करवाई जाती थी लेकिन कई बार श्यामपट्ट पर लगी सूचनाआें को शरारती छात्रों द्वारा फाड़ दिया जाता है। इससे अन्य छात्राें को दिक्कतों से जूझना पड़ता है। लेकिन अब कॉलेज प्रशासन ने प्रशासनिक बिल्डिंग की दीवार पर ही इलेक्ट्रिकल सूचना बोर्ड की व्यवस्था कर दी है। इस पर छात्राें को सभी जरूरी सूचनाएं कॉलेज प्रशासन उपलब्ध करवाएगा। बोर्ड पर छात्र दूर से ही बिना किसी दिक्कत के बोर्ड पर डिस्प्ले हो रही सूचनाआें को देख सकेंगे।
कॉलेज प्राचार्य एमएस जंबाल ने बताया कि कई बार नोटिस बोर्ड पर लगी सूचनाआें को फाड़ दिया जाता है। इससे अन्य छात्राें को परेशानी झेलनी पड़ती है। छात्राें की इस समस्या को दूर करने के लिए कालेज में इलेक्ट्रिकल नोटिस बोर्ड की व्यवस्था की है। इसमें कॉलेज से संबंधित सभी सूचनाएं प्रदर्शित होंगी।
