नीनूनाला से गायब हुए हैं बिजली के 320 पोल

भुंतर (कुल्लू)। पार्वती जल विद्युत परियोजना-2 के गड़सा स्थित स्टोर से पोल चोरी होने के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। जानकारी के अनुसार एनएसपीसी-2 के प्रबंधन ने वर्ष 2008 में एक वाहन चालक पर दस पोल चोरी करने का आरोप लगाया था। इसी के आधार पर पुलिस ने उक्त चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 379 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने गड़सा घाटी में वन विभाग की चौकी के समीप सड़क किनारे से 27 पोल बरामद किए हैं। 2008 में एनएचपीसी प्रबंधन ने करीब 320 विद्युत के पोल रखे थे, जो मौके से गायब हैं। एनएचपीसी प्रबंधन की ओर से दर्ज करवाई एफआईआर के अनुसार 2008 में गड़सा घाटी स्थित एनएचपीसी के रिकॉर्ड में नीनूनाला में करीब 320 लोहे के पोल रखे गए थे। एनएचपीसी प्रंबधन की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गड़सा घाटी में स्थित वन विभाग की चौकी के समीप सड़क किनारे से 27 पोल बरामद किए हैं। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामला करीब पांच साल पहले का है, इसलिए पुलिस उस दौरान वाहन चलाने वाले चालकाें की शिनाख्त कर रही है। मामले की छानबीन भुंतर थाना प्रभारी एसएचओ लाल चंद को सौंपी गई है।

Related posts