
कुल्लू। बस अड्डे में खड़ी चार बसों से अज्ञात चोरों ने सैकड़ाें लीटर डीजल पर हाथ साफ कर दिया है। पुलिस ने बस चालकों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हैरानी की बात यह है कि वारदात वाले में स्थान में एचआरटीसी की बसें भी लगी हुई थीं, लेकिन चोरों ने निजी बसों में सेंध लगाकर सैकड़ाें लीटर तेल चुरा लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निजी बस चालकों की ओर से दिए शिकायत पत्र में कहा है कि 10 अप्रैल की कांगड़ा और लोकल रूटों पर जाने बाली बसें बस स्टैंड में खड़ी थीं। जब सुबह चालक खड़ी बसों के समीप पहुंचे तो तेल टैक के ताले टूटे हुए थे। चालकों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शक के आधार पर कई सदिंग्ध लोगों से भी पुछताछ की है। मामले की छानबीन का जिम्मा चौकी प्रभारी शिव राम गुलेरिया ने कहा है कि न तो बस अड्डे के पास को चौकीदार है और न ही बस स्टैंड में स्ट्रीट लाइटों का कोई भी प्रबंध है। संघ ने कई बार इस मुद्दे को अड्डा प्रबंधन के पास उठाया है, लेकिन प्रंबधन का इस और कोई ध्यान नहीं दिया है।
