
धर्मशाला/रैत/लंज। चड़ी और हारचक्कियां में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मीडिया में भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी ही छाए हुए हैं। टीवी चैनल पर छोटे से विज्ञापन पर लाखों रुपये लगते हैं। प्रचार पर अरबों रुपये खर्च करने के लिए आखिर मोदी कहां से ला रहे हैं। इस पर चुनाव आयोग को ध्यान देना चाहिए। मोदी के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता दरकिनार कर दिए गए हैं। धूमल तानाशाही में विश्वास रखते हैं। धूमल सरकार प्रदेश पर 13 हजार करोड़ का कर्ज छोड़कर गई है। शांता कुमार को हरवाना मेरा कर्तव्य है। शांता दो बार मुख्यमंत्री रहे, केंद्रीय मंत्री रहे, लेकिन पर्यटन को लेकर कुछ नहीं किया। खज्जियार में एक खंभा गाड़ दिया और उस पर लिख दिया कि यह है हिंदुस्तान का स्विट्जरलैंड। इस तरह विकास नहीं होता है। कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र कुमार ने कहा कि शांता कुमार ने केंद्रीय मंत्री रहते कांगड़ा-चंबा के लिए कुछ नहीं किया। जबकि उन्होंने एमपी रहते अथाह विकास करवाया।
हारचक्कियां में जनसभा के दौरान ओम प्रकाश गुलेरिया, हंसराज मेहता, गगन सिंह, विद्या प्रकाश,़ ओम प्रकाश, श्रेष्ठा देवी, रेखा देवी, दीपांजलि महाजन, सुषमा देवी, जोगिंद्र सिंह, बलजीत कौर, रणजीत बग्गा, पप्पू धीमान, विक्रम राणा, सिंवर सिंह राणा, रतन चंद, राम कृष्ण आदि मौजूद रहे।
बलवीर चौधरी ने कांग्रेस ज्वाइन की
चड़ी में जनसभा में बलवीर चौधरी ने कांग्रेस ज्वाइन की। जनसभा में वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन वर्मा, प्रधान नरेंद्र ठाकुर, सुशील शर्मा, अंकुर सोनी, नरेंद्र ठाकुर, उर्मिला देवी, वीना शर्मा, हंसराज ठाकुर और रविंद्र पठानिया आदि मौजूद रहे।
