
कुल्लू। जोनल अस्पताल कुल्लू में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मनाली यूथ कांग्रेस ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले से ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी झेल रही करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए अस्पताल भवन में मूलभूत सुविधाओं की कमी से यूथ बिग्रेड बेहद खफा है।
मनाली विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष एवं हिमऊर्जा निदेशक हीरालाल विभू ने कहा कि कुल्लू अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने वाले विशेषकर महिला मरीजों को शौचालय के लिए दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। अस्पताल भवन के शौचालय में फैली गंदगी से आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के कुछ वार्डों में महिलाओं को पुरुष शौचालयों का प्रयोग करना पड़ रहा है। वहीं कुछ के दरवाजों में ताले लटके हैं। वहीं कई शौचालयों में पानी की व्यवस्था तक नहीं है। जिससे अस्पताल परिसर में बदबू फैल रही है। यूथ कांग्रेस ने अस्पताल प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर हालात को जल्द ही सुधारा नहीं गया तो कार्यकर्ता अस्पताल प्रबंधन का घेराव करेगा। यूथ कांग्रेस के महासचिव डोला राम ठाकुर, ऋषि किशोर, दिलीप नेगी, सचिव चंद्र मोहन ठाकुर, कमल कांत, मेहर ठाकुर, अनीश नेगी, रमेश आजाद, बूथों के अध्यक्ष अंजना, नीतू, प्रेमलता, शिला बंतू, मीनाक्षी, पूनम, अजय कुमार, रोशन लाल, जयचंद, अनूप राम, धर्मेंद्र ठाकुर, सन्नी आचार्य, थरवन लाल, विक्रांत, गगन, ठाकुर चंद, गौतम, राजकमल, गुलशन, भागचंद, पंकज, सुरेंद्र, प्रेमचंद, नीरत राम, लोतराम, वेदराम, चंद्रकिरण, इंद्र ठाकुर, केश्व राम, राजेश कुमार, देशराज, शिशु कुमार, गुलशन ठाकुर, विजेंद्र, पन्ना लाल, गिरधारी लाल और प्रेमलाल ने कडे़ शब्दों में अस्पताल प्रशासन को अल्टीमेटम दी है कि सुविधाओं को जल्द सुधारा जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल की अव्यवस्था को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी अवगत करवाया जाएगा।
