तीसा बाजार में आग की भेंट चढ़े 10 खोखे

तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा के भंजराडू बस स्टैंड के पास अचानक आगने से 10 खोखे जलकर राख हो गए हैं। इससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। रविवार रात क ो पुलिस की टीम गश्त कर रही थी तो करीब 11 बजे सड़क किनारे बनाए गए खोखों में आग की लपटें दिखाई दीं। इसके बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। इतने में आसपास के लोग भी वहां आ गए और आग को बुझाने में जुट गए। देखते ही देखते आग ने इतना भयंकर रूप धारण कर लिया कि एक के बाद एक दस खोखे आग की चपेट में आकर राख हो गए। इन सभी खोखों में रखा सामान भी स्वाह हो गया है। आग की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से तहसीलदार तीसा अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके पर दौरा किया है। उन्होंने कहा कि ये खोखे अवैध रूप से एचआरटीसी की जमीन पर बनाए गए थे। इसके चलते मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं किया जा सका है। उधर, एसएचओ तीसा शरीफ मोहम्मद ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि रात को जैसे ही आग लगी तो भारी संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस की टीम मौके पर नहीं पहुंचती तो इनके अलावा अन्य खोखे व दुकानें आग की चपेट का आ सकते थे। उधर, हज कमेटी के चेयरमैन दिलदार अली बट्ट ने भी मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया और प्रभावितों को हर संभव सहायता का आश्वान दिया। भाग सिंह, निक्का राम, मोहम्मद हुसैन, कयूम मुहम्मद, रशीद मोहम्मद, हनीफ मोहम्मद, यासीन मोहम्मद, दीन मोहम्मद, नर सिंह और मौसमदीन के खोके आग की भेंट चढ़ गए हैं।

Related posts