सैलानियों से गुलजार होने लगा नग्गर

नग्गर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी मनाली आने वाले पर्यटक नग्गर की खूबसूरत वादियों से अछूते नहीं हैं। नग्गर स्थित रोरिक आर्ट गैलरी को देखने के साथ ही इसे कैमरे में कैद कर पर्यटक अपनी यात्रा को खास दिन के साथ जोड़ रहे हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और मुंबई जैसे राज्यों से ही नहीं, बल्कि रशिया, इग्लैंड, अफगानिस्तान जैसे विदेशों के सैलानी भी विश्व धरोहर गांव नग्गर के दीवाने हो गए हैं। हर रोज सैकड़ाें की संख्या में सैलानी नग्गर कैसल, रोरिक आर्ट गैलरी के साथ ही त्रिपुरा सुंदरी, जगती पाट मंदिर के दर्शन को पहुंच रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरों पर रौनक लौटने लगी है। स्थानीय पर्यटन व्यवसायी मनोज और राजेंद्र ने बताया कि यहां के लिए पर्यटक अब आनलाइन बुकिंग करवा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अब धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है। मनाली के होटल व्यवसायी चमन कपूर, राज कुमार और विनोद ने बताया कि मनाली आने वाले पर्यटक रोहतांग के साथ-साथ सोलंग की वादियों को भी निहारते हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों पर्यटक गुलाबा तक जा रहेे हैं। वहां सोलंगनाला की वादियों में बर्फ के बीच मौज मस्ती करने के बाद नग्गर की रोरिक आर्ट गैलरी को भी निहारते हैं। नग्गर निवासी राम कुमार और सुरेश ठाकुर ने बताया कि यहां देश विदेश के पर्यटक स्थानीय मंदिरों में भी पहुंचने लगे हैं

Related posts