
कुल्लू (भाग सिंह) जिला कुल्लू के मणिकर्ण, सैंज और मनाली में मारपीट हुई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पहले मामले में मणिकर्ण के बिट्टू कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ पंजाब के युवकों ने मारपीट की है। इसके अलावा सैंज में एक कंपनी में काम करने वाले एक मजदूर चमन शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके साथ संजीव कुमार नाम के एक व्यक्ति ने मारपीट की है और जान से मारने की धमकी भी दे डाली है। वहीं, तीसरे मामला मनाली का है। इसमें प्रकाश चंद नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है कि पिंकू नाम के एक व्यक्ति ने उसकी पिटाई कर डाली है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
गाड़ी की टक्कर से राहगीर घायल
कुल्लू। मनाली के 18 मील के पास वाहन की टक्कर से एक राहगीर घायल हो गया है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रवि कुमार ने पुलिस में दिए बयान में कहा है कि वह 18 मील के पास पैदल चल रहा था कि उसी दौरान एक वाहन तेज रफ्तार से आया और उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वह घायल हो गया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
