अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत

ऊना(विवेक त्रिपाठी)क्षेत्र के समूरखुर्द में अज्ञात वाहन क ी चपेट में आने से एक स्कूटर सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात कुठार कलां निवासी परविंद्र कुमार अपने स्कूटर पर सवार होकर बंगाणा से ऊना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर दे मारी। इससे परविंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलावस्था में उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि फरार गाड़ी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। बाद में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

Related posts