सड़क हादसे का आरोपी न्यायिक हिरासत में

मैड़ी (ऊना)। ज्वार-गवालसर रोड पर सड़क दुर्घटना के आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपमंडल अंब के तहत ज्वार के समीप बुधवार को हुई इस सड़क दुर्घटना में पीडब्ल्यूडी के एक बेलदार और प्रवासी मजदूर के दो वर्षीय बच्चे की जान चली गई थी। आरोपी को पुलिस ने वीरवार को कार्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गौरतलब है कि नशे में धुत टिप्पर चालक ने टिप्पर को बैक करते वक्त सड़क किनारे खड़े टैंकर को टक्कर मार दी। इसके नीचे दब जाने से दो लोगों की मौत हो गई। मौके से भागते टिप्पर चालक को लोगों ने छह किलोमीटर दूर पकड़ने में सफलता हासिल की थी। इस संबंध में बात करने पर अंब के डीएसपी सागर चंद्र ने बताया कि आरोपी को अदालत ने चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related posts