पेपर रद्द, विधार्थी असमंजस में

खराहल (कुल्लू)। प्रदेश शिक्षा बोर्ड की कार्य प्रणाली से अभिभावकों और छात्रों में काफी रोष है। अभिभावकों का कहना है कि पेपरों के लीक होने से विधार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उनकी पढ़ाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में प्रदेश शिक्षा बोर्ड की कार्य प्रणाली पर भी अब सवाल उठने लगे हैं।
अभिभावक अमित, कमलेश, चमन, कर्म चंद, गीता, बीना, कला और ध्यान चंद आदि के अनुसार बार-बार पेपरों के लीक होने से छात्र पसोपेश में पड़ रहे हैं। इस गोरख ध्ंाधे में संलिप्त शातिरों के खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं छात्र गौरव, सौरव, आर्यन, कमल, विवेक, ममता, चांदनी, शिवानी, सुजाता और नीना आदि का कहना है कि बार-बार पेपरों के लीक होने से उनकी पढ़ाई में खलल पड़ने लगा है। पहले फिजिक्स का पेपर रद्द किया गया और अब आईपी का पेपर भी रद्द किया गया है। अब आईपी की परीक्षा दो अप्रैल को होगी।

Related posts